सेल्फी मिरर वाले Realme फोन की सेल शुरू, शानदार ऑफर्स के साथ मिल रहा सस्ता

रियलमी 16 5G / फोटो- रियलमी
अगर आप स्टाइलिश और बढ़िया फीचर्स वाला नया स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो Realme 16 5G आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. इस मॉडल की सेल आज से शुरू हो गई है. खास बात यह है कि पहली सेल पर कंपनी कई सारे ऑफर्स भी दे रही है.
हाल ही में लॉन्च हुए Realme 16 5G की सेल आज से शुरू हो गई है. यह मॉडल रियलमी के 16 सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन है और इसकी खासियत इसमें दिया गया कंपनी का सेल्फी मिरर कैमरा है. इस मॉडल में बड़ी बैटरी के साथ MediaTek चिपसेट और कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं, जिससे मिड-रेंज सेगमेंट में यह एक अच्छा ऑप्शन बन गया है.
कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता
Realme 16 5G में तीन वेरिएंट्स मिलेंगे, जिसकी कीमत-
- 8GB + 128GB: ₹31,999
- 8GB + 256GB: ₹33,999
- 12GB + 256GB: ₹36,999
ऑफर्स कि बात करें, तो EMI पर ₹3,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट, बैंक और UPI पर ₹2,000 तक की छूट, 12 महीने तक No-Cost EMI और ₹1,000 तक के एक्सचेंज बोनस जैसे फायदे मिलेंगे.
ग्राहक इसे रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे. यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.
Realme 16 5G के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: Realme 16 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.57-इंच Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और मजबूत DT Star D+ ग्लास प्रोटेक्शन भी दिया गया है. इसके अलावा, फोन को IP69 रेटिंग भी मिली है, यानी यह धूल और पानी से सुरक्षित है.
कैमरा: Realme 16 5G के बैक पैनल में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा. फोन 1080p/60fps वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है.
प्रोसेसर: इसमें MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे फोन ज्यादा गर्म नहीं होता और गेमिंग स्मूद रहती है. यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करेगा. कंपनी ने इस पर 3 साल तक का OS अपडेट और 4 साल तक का सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा किया है.
बैटरी: इसमें 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलती है.
यह भी पढ़ें: Infinix Note 60 Pro में मिलेगा Active Matrix Display, जानिए क्या है ये टेक्नोलॉजी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










