भारत ने मंगोलिया को एक अरब डॉलर की ऋण सुविधा प्रदान की, रक्षा संबंधों पर जोर

Published at :17 May 2015 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
भारत ने मंगोलिया को एक अरब डॉलर की ऋण सुविधा प्रदान की, रक्षा संबंधों पर जोर

उलनबटोर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि भारत और मंगोलिया के बीच रिश्ते अन्य के खिलाफ प्रतिस्पर्धा से संचालित नहीं हैं बल्कि यह अथाह सकारात्मक उर्जा पर आधारित संबंध है जो आध्यात्मिक संपर्क और साझा आदर्शों से आती है. मोदी ने मंगोलियाई प्रधानमंत्री चिम्ड सैखानबिलेग की मेजबानी वाले भोज में कहा कि उनकी […]

विज्ञापन

उलनबटोर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि भारत और मंगोलिया के बीच रिश्ते अन्य के खिलाफ प्रतिस्पर्धा से संचालित नहीं हैं बल्कि यह अथाह सकारात्मक उर्जा पर आधारित संबंध है जो आध्यात्मिक संपर्क और साझा आदर्शों से आती है. मोदी ने मंगोलियाई प्रधानमंत्री चिम्ड सैखानबिलेग की मेजबानी वाले भोज में कहा कि उनकी यात्रा से दोनों देशों के बीच प्राचीन संबंधों को नयी मजबूती और गति मिली है.

किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा इस देश की यह पहली यात्रा है. मोदी ने रात्रिभोज में कहा, यह भारत, मेरे शिष्टमंडल और मेरे लिए यादगार दिन है. 24 घंटों से भी कम समय में हमने सच्ची दोस्ती का अनुभव किया. हमने महान लोगों की दुर्लभ शिष्टता और उदारता देखी. हमने आपके देश की सुंदरता को महसूस किया.

उन्होंने कहा, हमने अपने आध्यात्मिक संपर्क को सींचा है. गैंडन मठ की यात्रा सदा के लिए आनंद का स्रोत रहेगी. लघु नदाम उत्सव में हम आपकी संस्कृति की समृद्धता में सराबोर हो गए. दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच वार्ता के बाद यह घोषणा की गई कि भारत ने मंगोलिया को एक अरब डॉलर का ऋण बुनियादी ढांचे के विकास के लिए दिया है ताकि वे अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक ले जा सकें.

मोदी ने कहा कि हमारे संबंधों को कारोबार के आधार पर नहीं मापा जा सकता या यह अन्य के खिलाफ प्रतिस्पर्धा से संचालित नहीं है. यह अथाह सकारात्मक उर्जा का संबंध है जो हमारे आध्यात्मिक संपर्क और साझा आदर्शों से पैदा होती है.

उन्होंने कहा, यह वो उर्जा है जो हमारे दोनों राष्ट्रों की भलाई और दुनिया के लिए कल्याण चाहती है. यह उस उर्जा का रुप है जिसमें दुनिया में शांति, प्रगति और समृद्धि को बल देने की असीम शक्ति है. भोज में बंदगला पहने हुए मंगोलियाई प्रधानमंत्री ने कहा, हम मंगोलियाई भारत के साथ अपने लंबे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जुडाव से बहुत गौरवान्वित होते हैं. भारतीय शिष्टमंडल के लिए पूरी तरह से शाकाहारी रात्रिभोज में उबले हुए सेब और सलाद शामिल थे. भोज में अतिथियों के लिए एक संगीत कार्यक्रम भी था.

मोदी ने कहा, यात्रा का महत्व तय की गई दूरी से नहीं मापा जाता बल्कि पहुंचे गए गंतव्य से मापा जाता है. यात्रा संक्षिप्त हो सकती है. लेकिन नतीजे ठोस और महत्वपूर्ण हैं. एक दिन के समय में हमने अपने प्राचीन संबंधों को नई उंचाइयां और गति दी है.

उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक तालमेल और प्रतिबद्धता मजबूत हुई है, आर्थिक सहयोग ने नयी उंचाइयों को छुआ है और सुरक्षा सहयोग विस्तृत हुआ है. उन्होंने कहा कि हम मंगोलिया में लोकतंत्र के 25 साल और अपने 60 साल के कूटनीतिक संबंधों का जश्न मना रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola