आईएस ने 23 सीरियाई नागरिकों की हत्या की
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 May 2015 11:30 AM (IST)
विज्ञापन

बेरुत : सीरिया के पल्मीरा की ओर बढ रहे इस्लामिक स्टेट के जिहादी समूह के चरमपंथियों ने कम से कम 23 सीरियाई नागरिकों की हत्या कर दी है. सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल के पास कल आईएस आतंकवादियों की गोलीबारी में मारे गए 23 लोगों में नौ […]
विज्ञापन
बेरुत : सीरिया के पल्मीरा की ओर बढ रहे इस्लामिक स्टेट के जिहादी समूह के चरमपंथियों ने कम से कम 23 सीरियाई नागरिकों की हत्या कर दी है. सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल के पास कल आईएस आतंकवादियों की गोलीबारी में मारे गए 23 लोगों में नौ बच्चे भी शामिल थे.
ऑब्जर्वेटरी के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने कहा, ‘‘उत्तरी तदमोर में अमीरीये गांव में इस्लामिक स्टेट समूह ने 23 नागरिकों को गोली मार दी जिनमें नौ बच्चे भी शामिल थे.’’अब्देल रहमान ने बताया कि मरने वालों में सरकारी कर्मचारियों के परिवार के सदस्य भी थे.
यूनेस्को प्रमुख इरीना बोकोवा ने बताया कि ब्रिटेन स्थित ऑब्जर्वेटरी की रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादी पल्मीरा के एक किलोमीटर के दायरे में घुस चुके हैं. उन्होंने कहा कि इससे विश्व संस्था बहुत चिंतित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




