संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्य बनाने का फ्रांस ने किया समर्थन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 May 2015 1:17 PM (IST)
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र : यह जोर देते हुए कि संयुक्त राष्ट्र में समकालीन हकीकत प्रदर्शित हो, वीटो शक्ति वाले स्थायी सदस्य फ्रांस ने विस्तारित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के लिए भारत का समर्थन किया है. संयुक्त राष्ट्र में फ्रांस के स्थायी प्रतिनिधि फ्रांकोइ डेलात्रे ने संयुक्त राष्ट्र के गठन के 70 साल बाद द्वितीय विश्व युद्ध […]
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र : यह जोर देते हुए कि संयुक्त राष्ट्र में समकालीन हकीकत प्रदर्शित हो, वीटो शक्ति वाले स्थायी सदस्य फ्रांस ने विस्तारित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के लिए भारत का समर्थन किया है. संयुक्त राष्ट्र में फ्रांस के स्थायी प्रतिनिधि फ्रांकोइ डेलात्रे ने संयुक्त राष्ट्र के गठन के 70 साल बाद द्वितीय विश्व युद्ध के पीडितों की याद में महासभा के एक सत्र में कहा कि 2015 की दुनिया 1945 के वक्त की नहीं है.
उन्होंने कहा, हम आज जिस दुनिया में रहते हैं उसे दिखाने के लिए संयुक्त राष्ट्र को अमल करना चाहिए और सुधार करना चाहिए. इस संबंध में सुरक्षा परिषद का सुधार तत्काल होना चाहिए और यह महत्वपूर्ण है.
फ्रांस के दूत के बयान के अंग्रेजी अनुवाद के मुताबिक, फ्रांस स्थायी और अस्थायी दोनों श्रेणियों की सदस्यता के विस्तार का समर्थन करता है और जर्मनी, जापान का समर्थन करता है, जो इसका हकदार है साथ ही भारत, ब्राजील और अफ्रीकी नुमाइंदगी का भी. फ्रांस के अलावा अन्य स्थायी सदस्यों में- अमेरिका, ब्रिटेन और रुस ने भी सुधार के बाद सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के तौर पर भारत की उम्मीदवारी का समर्थन किया है.
जापान, जर्मनी और ब्राजील के साथ दुनिया का सबसे बडा लोकतंत्र और उभरती हुयी अर्थव्यवस्था तथा वैश्विक शक्ति भारत के बारे में कहा जाता है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट का वास्तविक हकदार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




