भारतीय लेखिका की हत्या में शामिल होने से तालिबान का इंकार

Updated at :06 Sep 2013 7:17 PM
विज्ञापन
भारतीय लेखिका की हत्या में शामिल होने से तालिबान का इंकार

काबुल: तालिबान ने भारतीय लेखिका सुष्मिता बनर्जी की हत्या में अपनी संलिप्तता से इंकार किया है, हालांकि अफगान अधिकारियों ने इसके लिए तालिबान आतंकवादियों को ही जिम्मेदार ठहराया है. बीते बुधवार की रात अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में कुछ नकाबपोश बंदूधकारियों ने सुष्मिता को घर से बाहर निकालकर गोली मार दी थी. वह अपने पति […]

विज्ञापन

काबुल: तालिबान ने भारतीय लेखिका सुष्मिता बनर्जी की हत्या में अपनी संलिप्तता से इंकार किया है, हालांकि अफगान अधिकारियों ने इसके लिए तालिबान आतंकवादियों को ही जिम्मेदार ठहराया है.

बीते बुधवार की रात अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में कुछ नकाबपोश बंदूधकारियों ने सुष्मिता को घर से बाहर निकालकर गोली मार दी थी. वह अपने पति के साथ रह रही थीं. पुलिस के अनुसार तालिबान के खिलाफ अपने संघर्ष को लेकर लिखी पुस्तक की वजह से ही तालिबान आतंकवादियों ने सुष्मिता की हत्या की होगी. प्रांतीय पुलिस प्रमुख दौलत खान जदरान ने बताया, ‘‘हमारी अब तक की जांच से संकेत मिलता है कि लेखिका के खिलाफ आतंकवादियों की नाराजगी थी क्योंकि उन्होंने अतीत में इनके खिलाफ लिखा और बोला था.’’तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने कहा, ‘‘हम इस दावे को खारिज करते हैं कि भारतीय महिला की हत्या में मुजाहिदीन शामिल थे. यह मुजाहिदीनों को बदनाम करने के लिए सरकार का दुष्प्रचार है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola