पोप के बयान का बान ने स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने पोप फ्रांसिस के उस बयान का स्वागत किया है, जिसमें उन्होंने सीरिया में वार्ता और समझौतों के आधार पर शांति का आह्वान किया था. संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने कल कहा, ‘‘सीरिया में वार्ता और समझौतों पर आधारित शांति और उसके लिए एक दिन की प्रार्थना […]
संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने पोप फ्रांसिस के उस बयान का स्वागत किया है, जिसमें उन्होंने सीरिया में वार्ता और समझौतों के आधार पर शांति का आह्वान किया था. संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने कल कहा, ‘‘सीरिया में वार्ता और समझौतों पर आधारित शांति और उसके लिए एक दिन की प्रार्थना और उपवास का आह्वान करने से जुड़े पोप के बयान का महासचिव स्वागत करते हैं.’’
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इस तरह के बयान एक महत्वपूर्ण और उपयोगी योगदान कर सकते हैं.’’ इससे पहले रविवार को पोप फ्रांसिस ने सीरिया में जारी संघर्ष की समाप्ति के लिए दुनिभा भर के सभी कैथलिकों सहित अन्य धर्मों के मतावलंबियों से सात सितंबर को एक दिन की प्रार्थना और उपवास का आह्वान किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










