सीरिया के कारण अफगानिस्तान से नहीं भटकेगा ध्यान:पेंटागन

Updated at :06 Sep 2013 3:03 PM
विज्ञापन
सीरिया के कारण अफगानिस्तान से नहीं भटकेगा ध्यान:पेंटागन

वाशिंगटन : पेंटागन ने कहा है कि सीरिया पर प्रस्तावित कार्रवाई से अफगानिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई से ध्यान नहीं हटेगा. पेंटागन ने इस बात पर जोर दिया कि वह दोनों देशों में सफल अभियान चलाने में सक्षम है. पेंटागन के प्रेस सचिव जॉर्ज लिटिल ने कहा, हम कई काम एक साथ […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : पेंटागन ने कहा है कि सीरिया पर प्रस्तावित कार्रवाई से अफगानिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई से ध्यान नहीं हटेगा. पेंटागन ने इस बात पर जोर दिया कि वह दोनों देशों में सफल अभियान चलाने में सक्षम है.

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉर्ज लिटिल ने कहा, हम कई काम एक साथ कर सकते हैं. हम जानते हैं कि हमें अफगानिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ अभियान पूरा करना है और हम उस प्रक्रिया में शामिल रहेंगे. लिटिल ने कहा, हम अफगानिस्तान में अपने लक्ष्य से ध्यान नहीं हटा रहे. यदि सीरिया का अभियान शुरु किया जाता है तो हम उसे भी संचालित कर सकते हैं और हम अफगानिस्तान का युद्ध भी लड़ सकते हैं.

लिटिल सीरिया में सैन्य हमले किए जाने पर अफगानिस्तान से जुड़ी इस चिंता पर आधारित सवाल का जवाब दे रहे थे कि सीरिया में सैन्य हमले से अमेरिकी ध्यान भटकेगा और इसका क्षेत्र में आतंकवाद के खिलाफ चल रहे अभियान पर बुरा प्रभाव होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola