पेंटागन सीरियाई विद्रोहियों को सशस्त्र कर सकता है :अमेरिकी अधिकारी

Updated at :05 Sep 2013 11:15 AM
विज्ञापन
पेंटागन सीरियाई विद्रोहियों को सशस्त्र कर सकता है :अमेरिकी अधिकारी

वाशिंगटन : अमेरिका सीआईए की बजाय पेंटागन के जरिए सीरियाई विद्रोहियों को सशस्त्र करने पर विचार विमर्श कर रहा है.एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया, ‘‘इस पर विचार विमर्श चल रहा है.’’अधिकारी ने बताया कि इसे किस तरह से किया जाए, इस बात पर चर्चा की जा रही है.वाल स्टरीट जर्नल ने कल इस बारे में […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका सीआईए की बजाय पेंटागन के जरिए सीरियाई विद्रोहियों को सशस्त्र करने पर विचार विमर्श कर रहा है.एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया, ‘‘इस पर विचार विमर्श चल रहा है.’’अधिकारी ने बताया कि इसे किस तरह से किया जाए, इस बात पर चर्चा की जा रही है.वाल स्टरीट जर्नल ने कल इस बारे में खबर दी थी.

गौरतलब है कि सीरियाई शासन द्वारा जून में जहरीली गैस का इस्तेमाल किए जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन ने वहां के विद्रोहियों को केंद्रीय खुफिया एजेंसी ( सीआईए ) के जरिए हथियारों की आपूर्ति शुरु करने का फैसला किया था.इसके बाद कथित तौर पर बड़े पैमाने पर रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किए जाने के बाद ओबामा प्रशासन विद्रोहियों की सहायता करने पर विचार कर रहा है.

अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने कल कहा था, ‘‘मेरा मानना है कि नरमपंथी विपक्ष सीरिया का भविष्य है और इसलिए हमें उन्हें सहायता देने की अपनी कोशिशों को यथाशीघ्र बढ़ाना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola