ePaper

नेपाल : 5 दिनों से मलबे में दबा हुआ किशोर ऐसे निकला जिंदा

Updated at : 30 Apr 2015 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाल : 5 दिनों से मलबे में दबा हुआ किशोर ऐसे निकला जिंदा

काठमांडू : भूकंप से तबाह नेपाल में उस वक्त खुशी का एक विरल मौका आया जब शक्तिशाली झटकों के आने के पांच दिन बाद 15 वर्षीय एक किशोर को जिंदा निकाला गया. भूकंप से व्यापक क्षति हुई है और खराब मौसम एवं इसके बाद आए झटकों से दूरवर्ती इलाकों में राहत प्रयास बाधित हुए हैं. […]

विज्ञापन
काठमांडू : भूकंप से तबाह नेपाल में उस वक्त खुशी का एक विरल मौका आया जब शक्तिशाली झटकों के आने के पांच दिन बाद 15 वर्षीय एक किशोर को जिंदा निकाला गया. भूकंप से व्यापक क्षति हुई है और खराब मौसम एवं इसके बाद आए झटकों से दूरवर्ती इलाकों में राहत प्रयास बाधित हुए हैं.
शनिवार को आये 7.9 तीव्रता वाले भूकंप के बाद राजधानी में सात मंजिली इमारत के मलबे से बचावकर्मियों ने जब एक लडके को बाहर निकाला तो बडी संख्या में भीड ने उसका स्वागत किया. इसके साथ ही पिछले 80 वर्षों के इस सबसे विध्वंसक भूकंप के बाद मलबे के ढेर से जीवित लोगों के निकालने की उम्मीद एक बार फिर जग गयी.
नुवाकोट के रहने वाले पेम्बा लामा को पांच घंटे के बचाव अभियान के बाद जब बाहर निकाला गया तो वह धूल से सना हुआ था. उसे अस्पताल ले जाया गया. इससे पहले चार महीने के एक बच्चे को भक्तपुर शहर में मलबे के ढेर से जीवित बाहर निकाला गया था.
रिक्टर स्केल पर 3.9 और 4.7 की तीव्रता वाले तीन झटकों से लोगों में आज भी घबराहट दिखी और अपने गांवों को जाने के लिए वे बेसब्री से बसों का इंतजार करते देखे गए.
बचावकर्मी अब भी सुदूर पहाडी इलाकों में पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं जहां भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बचाव कार्य बाधित हो रहा है. भूकंप में करीब छह हजार लोग मारे जा चुके हैं और कम से कम 11 हजार लोग घायल हुए हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola