सीरियाई शरणार्थियों की संख्या बीस लाख के पार

Updated at :03 Sep 2013 3:10 PM
विज्ञापन
सीरियाई शरणार्थियों की संख्या बीस लाख के पार

जिनीवा : संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने कहा है कि सीरिया में जारी हिंसा के चलते वहां अपना घर बार छोड़कर शरण की तलाश में बाहर जाने वाले लोगों की संख्या बीस लाख के पार जा चुकी है.संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी मामलों के उच्चायुक्त कार्यालय के प्रमुख एंटोनियो गुतेरेस ने कहा कि सीरिया में औसतन 5,000 […]

विज्ञापन

जिनीवा : संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने कहा है कि सीरिया में जारी हिंसा के चलते वहां अपना घर बार छोड़कर शरण की तलाश में बाहर जाने वाले लोगों की संख्या बीस लाख के पार जा चुकी है.संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी मामलों के उच्चायुक्त कार्यालय के प्रमुख एंटोनियो गुतेरेस ने कहा कि सीरिया में औसतन 5,000 के करीब लोग प्रतिदिन देश छोड़ कर दूसरे देशों में शरण ले रहे हैं. इनमें से ज्यादातर लोगों ने जो कपड़े पहन रखे हैं, उसके अलावा उनके पास ज्यादा कुछ नहीं है.

गुतेरेस ने आज एक बयान में कहा कि बीते 12 महीनों में ही वहां के करीब 18 लाख लोगों को अपना घर बार छोड़कर शरणार्थी बनना पड़ा है. एजेंसी की विशेष दूत एंजलीना जोली ने कहा कि अगर इसी रफ्तार से हालात बिगड़ते रहे, तो कुछ पड़ोसी देश ध्वस्त होने की कगार पर पहुंच जाएंगे. गौरतलब है कि सीरिया में मार्च, 2011 से ही सरकार और विद्रोहियों के बीच संघर्ष जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola