मुंबई हमला: पाक अदालत में कल तक सुनवाई स्थगित

इस्लामाबाद (लाहौर) : मुंबई आतंकवादी हमले की एक पाकिस्तानी अदालत में सुनवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी गई. दरअसल, अभियोजन ने कहा कि सात सितंबर को न्यायिक आयोग की भारत रवानगी के बारे में विधि मंत्रालय से गजट अधिसूचना अभी तक जारी नहीं की गई है. इस्लामाबाद स्थित आतंकवाद निरोधक अदालत में आज […]
इस्लामाबाद (लाहौर) : मुंबई आतंकवादी हमले की एक पाकिस्तानी अदालत में सुनवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी गई. दरअसल, अभियोजन ने कहा कि सात सितंबर को न्यायिक आयोग की भारत रवानगी के बारे में विधि मंत्रालय से गजट अधिसूचना अभी तक जारी नहीं की गई है.
इस्लामाबाद स्थित आतंकवाद निरोधक अदालत में आज हुई सुनवाई के दौरान विशेष अभियोजक एम अजर चौधरी ने अदालत को बताया कि अधिसूचना कल अदालत को सौंपी जाएगी. इस पर, न्यायाधीश अतीकुर रहमान ने सुनवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी.
आरोपियों का बचाव कर रही टीम में शामिल रियाज अकरम चीमा ने बताया कि अभियोजन ने अदालत से कहा कि अधिसूचना आज जारी की जाएगी और यह कल अदालत में पेश की जाएगी.
आयोग की मार्च 2012 में की गई पहली यात्रा के बाद सौंपी गई एक रिपोर्ट को एक आतंकवाद निरोधक अदालत ने नामंजूर कर दिया था क्योंकि आयोग के सदस्यों को गवाहों से जिरह करने की इजाजत नहीं दी गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










