सीरिया की संयुक्त राष्ट्र से गुहार,रोका जाये अमेरिकी हमला

संयुक्त राष्ट्र:सीरिया ने संयुक्त राष्ट्र से उस पर संभावित अमेरिकी हमले को रोकने की अपील करते हुए कहा है कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई से अल कायदा तथा उससे जुड़े संगठनों को बल मिलेगा. सरकारी समाचार एजेंसी सना के अनुसार, संरा में सीरिया प्रतिनिधि बशर अल जाफरी ने पत्र के जरिये कहा, ‘सीरियाइ सरकार ने संरा […]
संयुक्त राष्ट्र:सीरिया ने संयुक्त राष्ट्र से उस पर संभावित अमेरिकी हमले को रोकने की अपील करते हुए कहा है कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई से अल कायदा तथा उससे जुड़े संगठनों को बल मिलेगा. सरकारी समाचार एजेंसी सना के अनुसार, संरा में सीरिया प्रतिनिधि बशर अल जाफरी ने पत्र के जरिये कहा, ‘सीरियाइ सरकार ने संरा महासचिव से कहा है कि वह अपनी जिम्मेदारी निभायें व सीरिया के खिलाफ हमले को रोकने के लिए प्रयास करें.’
अल कायदा को मदद!: सीरिया के विदेश उपमंत्री फैसल मुकदद ने कहा कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई अलकायदा और उससे जुड़े संगठनों की मदद के लिए होगी. अमेरिका व उसके सहयोगी देश सीरिया में 21 अगस्त को हुए कथित रासायनिक हमले के प्रतिक्रिया स्वरूप दमिश्क पर सैन्य कार्रवाई की तैयारी में हैं. अमेरिका का दावा है कि रासायनिक हमले में 1,429 लोग मारे गये हैं. सीरिया ने अमेरिका के आरोपों को सिरे से खारिज किया है.
राष्ट्रपति ओबामा ने की हमले की पैरवी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










