काठमांडू में जलजले का कहर सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद, फेसबुक पर नेपाली युवक ने पोस्ट किया ये वीडियो
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नेपाल में आये भूकंप ने किस कदर तबाही मचाई है, इसकी पूरी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. अमेरिकी भूगर्भ विभाग ने जहां इसे रिक्टर स्केल पर 7.9 तीव्रता वाला बताया था, वहीं चीन के भूगर्भ विभाग ने कहा है कि इस भूकंप की तीव्रता 8.1 थी. इस भूकंप का एक वीडियो सामने आया […]
विज्ञापन
नेपाल में आये भूकंप ने किस कदर तबाही मचाई है, इसकी पूरी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. अमेरिकी भूगर्भ विभाग ने जहां इसे रिक्टर स्केल पर 7.9 तीव्रता वाला बताया था, वहीं चीन के भूगर्भ विभाग ने कहा है कि इस भूकंप की तीव्रता 8.1 थी.
इस भूकंप का एक वीडियो सामने आया है. नेपाल के एक युवक किशोर राणा ने इस वीडियो को अपने फेसबुक आईडी पर जारी किया है. किशोर ने बताया है कि ये वीडियो उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. इस वीडियो में जलजले से हो रहा भारी कम्पन साफ़ दिखाई दे रहा है. पहली नजर में ही देखने पर हर तरफ जोर का कम्पन दिखाई दे रहा है.
आप भी इस वीडियो को देखिये और खुद अंदाजा लगाइए कि कुदरत के इस कहर की ताकत आखिर कितनी ज्यादा रही होगी, जिसकी वजह से हिमालय की गोदमें बसे इस सुन्दर देश नेपाल में बड़ी संख्या में मकान तबाह हुए हैं और सैकड़ों लोगों की जान चली गयी है. वीडियोदेखने के लिए वीडियो लोड होने के बाद दुबारा क्लिक करें
/kishor.rana.94/videos/vb.502317602/10153264317832603/?type=1
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










