अमेरिकी खुफिया एजेंसियों में अलकायदा की घुसपैठ की कोशिश

वाशिंगटन : एक गोपनीय बजट दस्तावेज से पता चला है कि अलकायदा, हमास, हिजबुल्ला तथा कुछ अन्य संगठनों की लगातार अमेरिकी खुफिया एजेंसियों में घुसपैठ करने की कोशिशों के कारण ऐसे खतरों से निपटने के लिए अमेरिकी अधिकारियों को हर साल हजारों कर्मचारियों की जांच करनी पड़ती है. पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी कांट्रेक्टर एडवर्ड स्नोडेन […]
वाशिंगटन : एक गोपनीय बजट दस्तावेज से पता चला है कि अलकायदा, हमास, हिजबुल्ला तथा कुछ अन्य संगठनों की लगातार अमेरिकी खुफिया एजेंसियों में घुसपैठ करने की कोशिशों के कारण ऐसे खतरों से निपटने के लिए अमेरिकी अधिकारियों को हर साल हजारों कर्मचारियों की जांच करनी पड़ती है.
पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी कांट्रेक्टर एडवर्ड स्नोडेन द्वारा मुहैया कराए गए एक वर्गीकृत बजट दस्तावेज का हवाला देते हुए वाशिंगटन पोस्ट ने कहा है कि सीआईए को पता चला कि नौकरी चाहने वाले लोगों में से प्रत्येक पांच में से एक का आतंकी या विपरीत खुफिया संबंध रहा, जिनकी पृष्ठिभूमि से सवाल उठ रहा था.
अखबार के मुताबिक, हमास, हिजबुल्ला, अलकायदा और इससे जुड़े संगठनों का इसमें नाम है. लेकिन, संबंधों की प्रकृति के बारे में दस्तावेज में नहीं बताया गया है. संगठन के भीतर खतरे की आशंका से पिछले साल एनएसए ने कर्मचारियों की संदिग्ध अथवा असमान्य गतिविधि पर कम से कम 4,000 कर्मचारियों की जांच की योजना बनायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










