नरेंद्र मोदी ने कनाडा के बडे पेंशन कोष प्रबंधकों के साथ की बैठक, निवेश पर जोर

टोरोंटो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कनाडा के बडे पेंशन कोष प्रबंधकों के साथ बैठक की और उनसे भारत के बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेश करने पर जोर दिया. मोदी की कोष प्रबंधकों के साथ बैठक के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट किया, ‘‘नाश्ते पर व्यवसाय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा […]
टोरोंटो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कनाडा के बडे पेंशन कोष प्रबंधकों के साथ बैठक की और उनसे भारत के बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेश करने पर जोर दिया.
मोदी की कोष प्रबंधकों के साथ बैठक के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट किया, ‘‘नाश्ते पर व्यवसाय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के बैंक अधिकारियों, पेंशन कोष प्रबंधकों से मुलाकात की और उनसे भारत में निवेश पर जोर दिया.’’
उन्होंने कहा, ‘‘कनाडा के निवेशकों ने प्रधानमंत्री से कहा.. भारत के साथ व्यवसाय करना की मांग तेजी से बढी है, भारत अब हमारी सूची में सबसे उपर है.’’ कनाडा में भारत के उच्चायुक्त विष्णु प्रकाश ने कल कहा था, ‘‘मोदी कनाडा के बैंक अधिकारियों तथा पेंशन कोष प्रबंधकों से मिलेंगे. इसका मकसद बुनियादी ढांचा विकास के लिये पूंजी आकर्षित करना है.’’ दुनिया के कुछ बडे निवेशकों में कनाडा का पेंशन कोष भी शामिल है.
प्रकाश ने कहा था, ‘‘वे ऐसी जगह देख रहे हैं जहां वे दीर्घकाल में सुरक्षित रिटर्न हासिल कर सके। वे इस बात को मान रहे हैं जो वे चाहते हैं, उसे पूरा करने के लिये भारत उन देशों में से एक है.’’ तीन देशों की यात्र के अंतिम चरण में मोदी कनाडा पहुंचे हैं. उन्होंने ‘मेक इन इंडिया’ पहल के लिये पुरजोर वकालत की है.
दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2013-14 में बढकर 5.18 अरब डालर हो गया जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 4.83 अरब डालर था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




