भारतीय मूल की अमेरिका महिला को भ्रूण हत्या मामले में 20 साल की कैद

वाशिंगटन: एक 33 वर्षीय भारतीय अमेरिकी महिला को बालिका भ्रूण हत्या के मामले में यहां 30 साल कैद की सजा सुनाई गई है. अमेरिका की एक अदालत ने पूर्वी पटेल को इस सिलसिले में 30 साल कैद की सजा दी है. इसमें से 20 साल की सजा उसे काटनी होगी जबकि उसकी दस साल की […]
वाशिंगटन: एक 33 वर्षीय भारतीय अमेरिकी महिला को बालिका भ्रूण हत्या के मामले में यहां 30 साल कैद की सजा सुनाई गई है. अमेरिका की एक अदालत ने पूर्वी पटेल को इस सिलसिले में 30 साल कैद की सजा दी है. इसमें से 20 साल की सजा उसे काटनी होगी जबकि उसकी दस साल की सजा को निलंबित कर दिया गया. इसके अलावा उसे पांच साल की परीवीक्षा अवधि भी काटनी होगी.
जानकारी के मुताबिक पटेल को जुलाई 2013 में मिशावाका शहर के सेंट जोसेफ रीजनल मेडिकल सेंटर में देखा गया था. उसके शरीर से निकलते खून को देखकर डॉक्टरों को समझते हुए देर नहीं लगा कि उसका गर्भपात हुआ है.
पूछताछ में महिला ने स्वयं भी स्वीकार किया कि उसने एक रेस्तरां के बाहर कूड़ेदान में भ्रूण को फेंक दिया है. बाद में पुलिस ने उसके मोबाइल की भी जांच की जिसमें पुलिस को कई मैसेज मिले. इस मैसेज में भी अवैध गर्भपात कराने की बात साबित हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




