मोदी ने ‘अप्रवासी घाट’ पर गिरमिटिया कामगारों को श्रद्धांजलि दी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पोर्ट लुई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां ‘अप्रवासी घाट’ का दौरा किया और उन ‘बहादुर’ गिरमिटिया कामगारों को श्रद्धांजलि दी जो दो सदी पहले यहां लाए गए थे. मोदी ने यहां की अतिथि पुस्तिका में लिखा, ‘‘मैं उन बहादुर अप्रवासियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर पाकर खुद को सम्मानित महसूस करता हूं जो […]
विज्ञापन
पोर्ट लुई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां ‘अप्रवासी घाट’ का दौरा किया और उन ‘बहादुर’ गिरमिटिया कामगारों को श्रद्धांजलि दी जो दो सदी पहले यहां लाए गए थे.
मोदी ने यहां की अतिथि पुस्तिका में लिखा, ‘‘मैं उन बहादुर अप्रवासियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर पाकर खुद को सम्मानित महसूस करता हूं जो दो शताब्दी पहले भारतीय तटों से रवाना हुए थे. अप्रवासी घाट अदम्य मानवीय भावना और हमारे लोगों के बीच स्थायी जुडावों को भी श्रद्धांजलि है.’’
उन्होंने कहा, ‘‘इस स्थल को संवारना और संरक्षित रखना हमारा पवित्र कर्तव्य है.’’ अप्रवासी घाट मॉरीशस स्थित एक परिसर है. मॉरीशस पहले ब्रिटिश कॉलोनी था और उसी दौरान भारत से अनुबंधित कामगारों को लाया गया था. उन्हीं कामगारों की स्मृति में इस घाट का निर्माण किया गया.इन कामगारों ने यहां और दूसरी ब्रिटिश कॉलोनियों के समाज पर अमिट छाप छोडी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










