प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस में देखा गंगा तालाब, मंदिर में की पूजा

Published at :12 Mar 2015 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस में देखा गंगा तालाब, मंदिर में की पूजा

पोर्ट लुई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गंगा तालाब देखा जिसे मॉरीशस में सर्वाधिक पवित्र हिन्दू स्थल माना जाता है. उन्होंने भगवान शिव के मंदिर में पूजा अर्चना भी की.बीती रात मॉरीशस के शीर्ष नेतृत्व से बात करने वाले मोदी ने यहां अपनी यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत सुबह के समय पवित्र स्थल को […]

विज्ञापन

पोर्ट लुई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गंगा तालाब देखा जिसे मॉरीशस में सर्वाधिक पवित्र हिन्दू स्थल माना जाता है. उन्होंने भगवान शिव के मंदिर में पूजा अर्चना भी की.बीती रात मॉरीशस के शीर्ष नेतृत्व से बात करने वाले मोदी ने यहां अपनी यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत सुबह के समय पवित्र स्थल को देखने और भगवान शिव के मंदिर में पूजा और आरती करने के साथ की.

गंगा तालाब को ग्रांड बेसिन भी कहा जाता है. यह मॉरीशस के मध्य में सावने जिले के दूरस्थ पर्वतीय इलाके में झीलनुमा गड्ढे के रुप में स्थित है. यह समुद्र तल से 1,800 फुट उपर स्थित है.

गंगा तालाब जाने वाला तीर्थयात्रियों का पहला समूह त्रिओलेत गांव से था और इसका नेतृत्व 1898 में टेरे राउज के पंडित गिरि गोसाईं ने किया था.इसे मॉरीशस का सर्वाधिक पवित्र स्थल माना जाता है और भगवान शिव का मंदिर झील के किनारे स्थित है.

शिवरात्रि पर मॉरीशस में बहुत से श्रद्धालु अपने घरों से पैदल चलकर झील तक पहुंचते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola