द्वीप देशों के लिए आतंकवाद जैसा ही गंभीर खतरा है जलवायु परिवर्तन: मोदी

Published at :11 Mar 2015 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
द्वीप देशों के लिए आतंकवाद जैसा ही गंभीर खतरा है जलवायु परिवर्तन: मोदी

विक्टोरिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि सेशेल्स जैसे द्वीप देशों के लिए जलवायु परिवर्तन उतना ही गंभीर खतरा है जितना कि दुनिया के सामने आतंकवाद का है. इसके साथ ही उन्होंने जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने के लिए भारत की गहरी प्रतिबद्धता व्यक्त की है. मोदी ने यहां पैलाइस डेस स्पोर्ट्स में अपरे […]

विज्ञापन

विक्टोरिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि सेशेल्स जैसे द्वीप देशों के लिए जलवायु परिवर्तन उतना ही गंभीर खतरा है जितना कि दुनिया के सामने आतंकवाद का है. इसके साथ ही उन्होंने जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने के लिए भारत की गहरी प्रतिबद्धता व्यक्त की है.

मोदी ने यहां पैलाइस डेस स्पोर्ट्स में अपरे सम्मान में आयोजित एक नागरिक अभिनंदन के दौरान कहा,‘ जिस तरह हम आतंकवाद पर चर्चा करते हैं उसी तरह दुनिया को साथ आकर जलवायु परिवर्तन पर बात करनी होगी.’ उन्होंने कहा कि छोटे द्वीपों पर रहने वाले लोगों को इस बात की चिंता नहीं होती कि परमाणु बम कौन बना रहा है बल्कि वे वैश्विक जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंतित हैं क्योंकि यह उनके अस्तित्व से जुडा है.

मोदी ने कहा,‘ आज द्वीपों पर बसे छोटे छोटे देशों को यह चिंता नहीं है कि परमाणु बम कौन बना रहा है लेकिन वे वैश्विक जलवायु परिवर्तन के बारे में सोचते हैं क्योंकि उनको चिंता है कि अगर यह जारी रहा तो उनका अस्तित्व बना रहेगा या नहीं. कि क्या उनका द्वीप पानी में डूब तो नहीं जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola