श्रीलंकाई तमिल नेता ने संरा की जांच का समर्थन करने के लिए मोदी को लिखा पत्र

Published at :10 Mar 2015 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीलंकाई तमिल नेता ने संरा की जांच का समर्थन करने के लिए मोदी को लिखा पत्र

कोलंबो: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऐतिहासिक श्रीलंका यात्रा से पहले एक वरिष्ठ तमिल नेता ने अपने देश में लिट्टे के खिलाफ गृहयुद्ध में मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन की संयुक्त राष्ट्र की जांच के प्रति भारत के विरोध के रुख को बदलने की उनसे अपील की. उत्तरी प्रांतीय परिषद के सदस्य और तमिल नेशनल अलायंस के […]

विज्ञापन

कोलंबो: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऐतिहासिक श्रीलंका यात्रा से पहले एक वरिष्ठ तमिल नेता ने अपने देश में लिट्टे के खिलाफ गृहयुद्ध में मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन की संयुक्त राष्ट्र की जांच के प्रति भारत के विरोध के रुख को बदलने की उनसे अपील की.

उत्तरी प्रांतीय परिषद के सदस्य और तमिल नेशनल अलायंस के वरिष्ठ नेता एम के शिवाजीलिंगम ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे एक पत्र में संयुक्त राष्ट्र के तहत एक स्वतंत्र जांच के लिए भारत से समर्थन की मांग की है.

उन्होंने लिखा है कि तमिलों का अनुरोध है कि भारत श्रीलंका पर संयुक्त राष्ट्र की स्वतंत्र जांच का विरोध करने का अपना रुख बदल दे और ऐसी जांच का समर्थन करे जो न्याय, जवाबदेही और संरक्षण के लिए हमारी एकमात्र आशा है.

इस पत्र की प्रति मीडिया को बांटी गई है जिसमें उन्होंने मोदी के ध्यानार्थ छह मुद्दे लाए हैं. उन्होंने उन तमिल राजनीतिक कैदियों की रिहाई में मदद करने का भी अनुरोध किया है जिन्होंने युद्ध के आखिरी समय के दौरान आत्मसमर्पण किया था, या कैद कर लिए गए थे या लापता हो गए थे.

उन्होंने मोदी से तमिल भाषी चिकित्सक और तमिलनाडु से अंग्रेजी एवं आईटी शिक्षक भेजने का भी अनुरोध किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola