इथियोपिया का सैन्य विमान मोगादीशु में दुर्घटनाग्रस्त, 4 मरे

Updated at :10 Aug 2013 10:59 AM
विज्ञापन
इथियोपिया का सैन्य विमान मोगादीशु में दुर्घटनाग्रस्त, 4 मरे

मोगादीशु : इथियोपियाई सेना का एक मालवाहक विमान मोगादीशु हवाईअड्डेपर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई जिससे चालक दल के चार सदस्य मारे गए.सोमालिया सुरक्षा और अफ्रीकी संघ के बलों ने यह जानकारी दी. एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया ‘यह एक मालवाहक विमान था और उसमें चालक दल के छह सदस्य […]

विज्ञापन

मोगादीशु : इथियोपियाई सेना का एक मालवाहक विमान मोगादीशु हवाईअड्डेपर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई जिससे चालक दल के चार सदस्य मारे गए.सोमालिया सुरक्षा और अफ्रीकी संघ के बलों ने यह जानकारी दी.

एक सुरक्षा अधिकारी ने बतायायह एक मालवाहक विमान था और उसमें चालक दल के छह सदस्य थे. इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई और दो को बचा लिया गया.अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय समयानुसार करीब पांच बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ यह विमान इथियोपियाई सेना का था.

विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें आग लग गई और हर ओर धुआं फैल गया जिसके कारण हवाईअड्डे को अस्थायी तौर पर बंद करना पड़ा.सूत्रों के अनुसार, आग फैलने के बाद कई धमाकों की आवाज सुनाई दी. इससे संकेत मिलता है कि विमान गोलाबारुद या अन्य ज्वलनशील उत्पाद ले कर जा रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola