पाक वायु सेना दो मोर्चों पर तैयार!

Updated at :09 Aug 2013 12:09 PM
विज्ञापन
पाक वायु सेना दो मोर्चों पर तैयार!

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी वायु सेना के प्रमुख ने कहा है कि देश की वायुसेना को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में शामिल होने और पड़ोसी देश भारत के साथ संबंधों में पुरानी कड़वाहट के मद्देनजर दो मोर्चों पर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना होगा. एयर चीफ मार्शल ताहिर रफीक बट ने कहा, ‘‘हम इस […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी वायु सेना के प्रमुख ने कहा है कि देश की वायुसेना को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में शामिल होने और पड़ोसी देश भारत के साथ संबंधों में पुरानी कड़वाहट के मद्देनजर दो मोर्चों पर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना होगा. एयर चीफ मार्शल ताहिर रफीक बट ने कहा, ‘‘हम इस समय बाह्य के साथ साथ आंतरिक मोर्चों पर जटिलताओं का सामना कर रहे हैं.’’

उन्होंने पीएएफ और भारत के बीच संबंधों में कड़वाहट और आतंकवाद विरोधी अभियानों में उसकी भूमिका का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हालांकि हम पुराने बाह्य खतरे का सामना करने के लिए हमेशा तैयार हैं, लेकिन ताजा खराब हालात के कारण हमें गति पकड़ने में समय लग गया.’’ बट ने जेन्स डिफेंस वीकली को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘यदि वायु शक्ति को उसकी क्षमताओं की स्पष्ट समझ के साथ कार्यरत किया जाए तो यह कम समय में बहुत कुछ हासिल कर सकती है इसके लचीलेपन ने देश के राज्यों को उनके पारंपरिक विरोधियों और अनियमित संगठनों से सफलतापूर्वक निपटने में सक्षम बनाया है’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola