श्रीलंका में हिंसा से चिंतित है अमेरिका

Updated at :09 Aug 2013 11:29 AM
विज्ञापन
श्रीलंका में हिंसा से चिंतित है अमेरिका

वाशिंगटन : श्रीलंका में जारी हिंसा पर आज अमेरिका ने अपनी चिंता जताई और राजपक्षे सरकार को इससे अवगत भी कराया. हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई है.विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा, ‘‘श्रीलंका के वेलीवेरिया में हुई गोलीबारी समेत सभी हिंसक घटनाओं को लेकर हम चिंतित हैं. हम मुख्य रुप […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : श्रीलंका में जारी हिंसा पर आज अमेरिका ने अपनी चिंता जताई और राजपक्षे सरकार को इससे अवगत भी कराया. हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई है.विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा, ‘‘श्रीलंका के वेलीवेरिया में हुई गोलीबारी समेत सभी हिंसक घटनाओं को लेकर हम चिंतित हैं. हम मुख्य रुप से उन खबरों को लेकर चिंतित हैं, जिनके अनुसार शरण लेने के लिए कैथोलिक चर्च में घुसे प्रदर्शनकारियों पर हमला किया गया. किसी भी पूजा स्थल में हिंसक हमले को कभी भी माफ नहीं किया जा सकता.’’

उन्होंने कहा कि अमेरिका मृतकों और घायलों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर करता है और सभी पक्षों से संयम बनाए रखने व लोगों के विरोध जताने के अधिकार का सम्मान करने की अपील करता है.श्रीलंकाई सेना द्वारा तीन निहत्थे नागरिकों की हत्या से जुड़े सवाल के जवाब में साकी ने कहा, ‘‘हमने अपनी चिंताएं श्रीलंकाई सरकार के समक्ष जता दी हैं.’’ ये हत्याएं तब की गईं जब कोलंबो के उत्तरपूर्वी भाग और नजदीकी गांवों के निवासी एक फैक्टरी से निकले रासायनिक अपशिष्टों के चलते पीने के पानी के प्रदूषित होने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे.

सरकार ने दलील दी कि सेना पर प्रदर्शनकारियों ने गैसोलीन के बम फेंके थे और सेना आत्मरक्षा कर रही थी.राजपक्षे सरकार ने पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola