विश्व सूचना प्रवाह के छोटे हिस्से की ही जांच करता है अमेरिका : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन : व्हाइट हाउस ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी :एनएसए: के इंटरनेट और टेलीफोन निगरानी कार्यक्रम का बचाव करते हुए कहा है कि इसके तहत विश्व सूचना प्रवाह के ‘‘अल्प प्रतिशत’’ की ही जांच की जाती है. व्हाइट हाउस ने कहा कि अपने अभियान में एनएसए उन्हीं सूचनाओं को लेती है जिनके संग्रह के लिए […]
वाशिंगटन : व्हाइट हाउस ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी :एनएसए: के इंटरनेट और टेलीफोन निगरानी कार्यक्रम का बचाव करते हुए कहा है कि इसके तहत विश्व सूचना प्रवाह के ‘‘अल्प प्रतिशत’’ की ही जांच की जाती है. व्हाइट हाउस ने कहा कि अपने अभियान में एनएसए उन्हीं सूचनाओं को लेती है जिनके संग्रह के लिए वह अधिकृत है.
व्हाइट हाउस प्रेस सचिव जे कार्नी ने कल संवाददाताओं से कहा, ‘‘एनएसए के विशेषज्ञ विश्व सूचना प्रवाह के छोटे हिस्से की ही जांच करते हैं और यदि संयोगवश एजेंसी अमेरिकी नागरिकों की सूचनाएं संग्रह कर भी लेती है तो वह उन्हें हटाने की भी प्रक्रिया है जो कि अमेरिकी अटॉर्नी जनरल द्वारा स्वीकृत तथा अमेरिकी नागरिकों की निजता की रक्षा के लिए तैयार की गई है.’’
उन्होंनेकहा, ‘‘विशेषकर इन प्रक्रियाओं के लिए एनएसए को सूचनाओं या अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही आगे कदम उठाने की जरुरत होती है.’’ उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य संभावित विदेशी स्त्रोतों से आने वाले आतंकी खतरों को रोकना और उनकी जांच करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










