पेंटागन ने कांग्रेस को दी भारत को 145 होवित्जर तोपें बेचने की अधिसूचना

वाशिंगटन : अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने भारत को 88.5 करोड़ डॉलर की लागत वाली 155 मिमी की 145 होवित्जर तोपें बेचने के बारे में कांग्रेस को अधिसूचित किया है. रक्षा मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि भारत सरकार ने 155 मिमी की कम वजन वाली 145 एम..777 होवित्जर तोपों, लेजर तंत्र :लेजन इनर्शियल आर्टिलरी […]
वाशिंगटन : अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने भारत को 88.5 करोड़ डॉलर की लागत वाली 155 मिमी की 145 होवित्जर तोपें बेचने के बारे में कांग्रेस को अधिसूचित किया है.
रक्षा मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि भारत सरकार ने 155 मिमी की कम वजन वाली 145 एम..777 होवित्जर तोपों, लेजर तंत्र :लेजन इनर्शियल आर्टिलरी पॉइंटिंग सिस्टम्स..एलआईएनएपीएस:, वारंटी, अतिरिक्त पुज्रे और मरम्मत के लिए जरुरी कलपुर्जों, रखरखाव और प्रशिक्षण उपकरण आदि की बिक्री के लिए अनुरोध किया था.
रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी :डीएससीए: ने इस सप्ताह जारी एक बयान में कहा, ‘‘यह प्रस्तावित बिक्री अमेरिका..भारत रणनीतिक संबंधों को मजबूत बनाने में मदद करके अमेरिका की विदेशी नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान करेगी. यह दक्षिण एशिया के एक ऐसे अहम सहयोगी की सुरक्षा सुधार में मदद करेगी, जो हमेशा से वहां राजनैतिक स्थिरता, शांति और आर्थिक प्रगति के लिए समर्पित रहा है.’’कांग्रेस को यह अधिसूचना 2 अगस्त को जारी की गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










