पेंटागन ने कांग्रेस को दी भारत को 145 होवित्जर तोपें बेचने की अधिसूचना

Updated at :09 Aug 2013 11:16 AM
विज्ञापन
पेंटागन ने कांग्रेस को दी भारत को 145 होवित्जर तोपें बेचने की अधिसूचना

वाशिंगटन : अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने भारत को 88.5 करोड़ डॉलर की लागत वाली 155 मिमी की 145 होवित्जर तोपें बेचने के बारे में कांग्रेस को अधिसूचित किया है. रक्षा मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि भारत सरकार ने 155 मिमी की कम वजन वाली 145 एम..777 होवित्जर तोपों, लेजर तंत्र :लेजन इनर्शियल आर्टिलरी […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने भारत को 88.5 करोड़ डॉलर की लागत वाली 155 मिमी की 145 होवित्जर तोपें बेचने के बारे में कांग्रेस को अधिसूचित किया है.

रक्षा मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि भारत सरकार ने 155 मिमी की कम वजन वाली 145 एम..777 होवित्जर तोपों, लेजर तंत्र :लेजन इनर्शियल आर्टिलरी पॉइंटिंग सिस्टम्स..एलआईएनएपीएस:, वारंटी, अतिरिक्त पुज्रे और मरम्मत के लिए जरुरी कलपुर्जों, रखरखाव और प्रशिक्षण उपकरण आदि की बिक्री के लिए अनुरोध किया था.इसमें कहा गया कि इसकी अनुमानित लागत 88.5 करोड़ डॉलर है.

रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी :डीएससीए: ने इस सप्ताह जारी एक बयान में कहा, ‘‘यह प्रस्तावित बिक्री अमेरिका..भारत रणनीतिक संबंधों को मजबूत बनाने में मदद करके अमेरिका की विदेशी नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान करेगी. यह दक्षिण एशिया के एक ऐसे अहम सहयोगी की सुरक्षा सुधार में मदद करेगी, जो हमेशा से वहां राजनैतिक स्थिरता, शांति और आर्थिक प्रगति के लिए समर्पित रहा है.’’कांग्रेस को यह अधिसूचना 2 अगस्त को जारी की गई.डीएससीए ने कहा कि भारत अपने सैन्य बलों के आधुनिकीकरण के लिए और खतरनाक स्थितियों में अभियान चलाने की क्षमता बढ़ाने के लिए होवित्जर तोपों का इस्तेमाल करना चाहता है. भारत को इन हथियारों को अपने सैन्य बलों में शामिल करने में कोई परेशानी नहीं होगी.

इसमें कहा गया, ‘‘इन उपकरणों की प्रस्तावित बिक्री और सहयोग से उस क्षेत्र के मूल सैन्य संतुलन में कोई बदलाव नहीं आएगा.’’डीएससीए ने कहा कि प्रस्तावित बिक्री के क्रियान्वयन के लिए अमेरिकी सरकार और अनुबंधकर्ता प्रतिनिधियों के कुल आठ सदस्यीय दल की वार्षिक भारत यात्र की जरुरत होगी. ये लोग दो साल तक वहां तकनीकी समीक्षा, सहयोग, प्रशिक्षण और परीक्षण के लिए जाएंगे.बयान में कहा गया कि इस प्रस्तावित बिक्री से अमेरिका की रक्षा तैयारियों पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा.

155 मिमी की हल्के वजन वाली एम..777 होवित्जर तोपें अफगानिस्तान के युद्ध में पहली बार इस्तेमाल की गईं. अमेरिकी सेना के अलावा इन तोपों का इस्तेमाल ऑस्ट्रेलियाई और कनाडियाई सेनाओं द्वारा भी किया जाता है.सउदी अरब ने भी एम…777 होवित्जर तोपों के लिए ऑर्डर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola