क्लिंटन, ओप्रा को प्रेसीडेंशियल मेडल से सम्मानित करेंगे ओबामा

Updated at :09 Aug 2013 10:53 AM
विज्ञापन
क्लिंटन, ओप्रा को प्रेसीडेंशियल मेडल से सम्मानित करेंगे ओबामा

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और सेलीब्रिटी टॉक शो की प्रस्तोता ओप्रा विन्फ्रे को देश के सर्वोच्च नगारिक सम्मान से सम्मानित करेंगे.व्हाइट हाउस ने बताया कि क्लिंटन और ओप्रा प्रेसीडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किए जाने वाले उन 16 लोगों में शामिल हैं जिन्होंने अमेरिका की सुरक्षा या राष्ट्रीय […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और सेलीब्रिटी टॉक शो की प्रस्तोता ओप्रा विन्फ्रे को देश के सर्वोच्च नगारिक सम्मान से सम्मानित करेंगे.व्हाइट हाउस ने बताया कि क्लिंटन और ओप्रा प्रेसीडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किए जाने वाले उन 16 लोगों में शामिल हैं जिन्होंने अमेरिका की सुरक्षा या राष्ट्रीय हितों, या विश्व शांति, या सांस्कृतिक या दूसरे महत्वपूर्ण सार्वजनिक या निजी प्रयासों के लिए विशेष योगदान दिया है.यह सम्मान इस साल के आखिर में व्हाइट हाउस में दिए जाएंगे.

ओबामा ने कल एक बयान में कहा, ‘‘प्रेसीडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम उन पुरुषों एवं महिलाओं को दिया जाता है जिन्होंने हमारे जीवन को बेहतर करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया.’’उन्होंने कहा, ‘‘इस साल सम्मानित किए जाने वाले लोग असाधारण प्रतिभा के धनी हैं. दुनिया के साथ अपनी प्रतिभा साझा करने का उनका गुण उन्हें आम लोगों से अलग करता है.’’ओबामा ने कहा, ‘‘कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से उन्हें सम्मानित करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola