बांग्लादेश में नौका डूबी, शिशु सहित छह लोगों की मृत्यु
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Feb 2015 4:58 PM (IST)
विज्ञापन

ढाका: बांग्लादेश में आज एक नौका दुर्घटना में एक छह माह की बच्ची सहित छह लोगों की मौत हो गई. नौका में जरुरत से ज्यादा लोग (लगभग 150 ) सवार थे जो एक भिडंत के बाद डूब गई. मानिकगंज जिला के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नौका दौलतदिया से पटुरिया की ओर जा […]
विज्ञापन
ढाका: बांग्लादेश में आज एक नौका दुर्घटना में एक छह माह की बच्ची सहित छह लोगों की मौत हो गई. नौका में जरुरत से ज्यादा लोग (लगभग 150 ) सवार थे जो एक भिडंत के बाद डूब गई. मानिकगंज जिला के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नौका दौलतदिया से पटुरिया की ओर जा रही थी जिसकी टक्कर एक मालवाहक नौका से हुई.
डेली स्टार अखबार ने शिबालय थाना प्रभारी रकीबुज्जमां के हवाले से बताया कि डूबते हुए शिशु को बचा लिया गया लेकिन बाद में अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया. अन्य मृतकों में दो महिलाएं और तीन पुरुष हैं. उनके शव को पद्मा नदी से निकाला गया जिसमें नौका के डूबने की घटना हुई. मालवाहक नौका नरगिस-एक के मालिक और उसके सहयोगी को नौका को टक्कर मारने के चलते हिरासत में ले लिया गया है और उनकी नौका को भी जब्त कर लिया गया है.
नौका में सवार अधिकतर यात्रियों को पास की नौकाओं और नौवहन अधिकारियों ने बचा लिया. जिंदा बचे अन्य लोगों की तलाश अभी जारी है.सुरक्षा मानकों में कमी के चलते बांग्लादेश में नौकाओं के डूबने की घटना आम है अभी हाल ही में 13 फरवरी को एक नौका के डूबने की घटना हुई थी. इस घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई थी जिसमें एक नाबालिग भी शामिल था. पैरा नदी में डूबी इस नौका में 200 लोग सवार थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










