अमेरिका ने विवादों के समाधान के लिए भारत, पाकिस्तान को प्रोत्साहित किया

वाशिंगटन : ओबामा प्रशासन ने आज कहा कि वह भारत और पाकिस्तान को मतभेदों का समाधान वार्ता के जरिए निकालने के लिए प्रोत्साहित करता है तथा उल्लेख किया कि कश्मीर पर उसकी नीति में कोई बदलाव नहीं आया है.अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम जानते हैं […]
वाशिंगटन : ओबामा प्रशासन ने आज कहा कि वह भारत और पाकिस्तान को मतभेदों का समाधान वार्ता के जरिए निकालने के लिए प्रोत्साहित करता है तथा उल्लेख किया कि कश्मीर पर उसकी नीति में कोई बदलाव नहीं आया है.अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान की सरकारें मुद्दे पर संपर्क मे हैं, हम वार्ता को आगे ले जाने के लिए लगातार प्रोत्साहित करते हैं तथा हमारा मानना है कि समाधान का यह सबसे अच्छा कदम है.’’
उन्होंने कहा कि अमेरिका, जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर किसी भी हिंसा को लेकर चिंतित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










