संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट: अलकायदा कमजोर हो गया है लेकिन खत्म नहीं हुआ

Updated at :08 Aug 2013 11:08 AM
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट: अलकायदा कमजोर हो गया है लेकिन खत्म नहीं हुआ

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि अल कायदा के नेता के रुप में ओसामा बिन लादेन का उत्तराधिकारी विभिन्न आतंकवादी गुटों को एकजुट करने के लिए संघर्ष कर रहा है लेकिन यह संगठन अब भी खतरा बना हुआ है. विशेषज्ञों के समूह द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को कल सौंपी गई रिपोर्ट […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि अल कायदा के नेता के रुप में ओसामा बिन लादेन का उत्तराधिकारी विभिन्न आतंकवादी गुटों को एकजुट करने के लिए संघर्ष कर रहा है लेकिन यह संगठन अब भी खतरा बना हुआ है.

विशेषज्ञों के समूह द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को कल सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि अलकायदा का प्रमुख अयमान अल जवाहिरी पाकिस्तान में संगठन के मुख्य नेतृत्व को पुन: स्थापित करने में असफल रहा है लेकिन अलकायदा से संबंधित विभिन्न संगठन अब भी घातक हमले करने की क्षमता रखते हैं और वे नए निशानों को तलाश रहे हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है, अल कायदा और उससे संबंधित संगठनों में पहले की तुलना में अधिक मतभेद है. वे केवल एक कमजोर विचारधारा के माध्यम से एकजुट हैं और आतंकवादी हमलों के लिए प्रतिबद्ध हैं.संयुक्त राष्ट्र ने कहा, बंटा हुआ और कमजोर अलकायदा अभी समाप्त नहीं हुआ है. अलकायदा की कम होती क्षमताओं का मतलब यह नहीं है कि उसके हमलों का खतरा समाप्त हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola