आपसी रिश्तों पर जमी बर्फ पिघलाने जापान और चीन बहाल करेंगे सुरक्षा वार्ताएं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Feb 2015 3:15 PM (IST)
विज्ञापन

तोक्यो : जापान और चीन क्षेत्रीय विवादों के कारण मौजूद तनाव के चलते चार साल से अटकी सुरक्षा वार्ताओं को दोबारा शुरू करने की योजना बना रहे हैं. एशिया के इन दो महाशक्तियों की यह पहल दोनों के बीच के रिश्तों पर जमी बर्फ को पिघलाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. […]
विज्ञापन
तोक्यो : जापान और चीन क्षेत्रीय विवादों के कारण मौजूद तनाव के चलते चार साल से अटकी सुरक्षा वार्ताओं को दोबारा शुरू करने की योजना बना रहे हैं. एशिया के इन दो महाशक्तियों की यह पहल दोनों के बीच के रिश्तों पर जमी बर्फ को पिघलाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. क्योदो न्यूज ने अनाम राजनयिक सूत्रों के हवाले से आज बताया कि इस उद्देश्य से की जाने वाली बैठक का मुख्य केंद्र समुद्री मुद्दों पर रहने की संभावना है.
खबर में कहा गया कि इन वार्ताओं में जापान के उप विदेश मंत्री शिंनसुके सुगियामा सहित दोनों देशों के विदेश और रक्षा मंत्रलयों के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे. तोक्यो और बीजिंग के बीच पूर्वी चीन सागर के निर्जन द्वीपसमूहों की संप्रभुता को लेकर विवाद है. जापान इसे सेंकाकुस कहता है लेकिन चीन इस पर दावा करते हुए इसे दियाओयुस कहता है. दोनों देशों के रिश्तों में वर्ष 2012 से तब तल्खी आ गयी थी, जब जापानी सरकार ने कुछ द्वीपों का राष्ट्रीयकरण कर दिया था. बीजिंग ने उसके बाद से तोक्यो के साथ अधिकतर उच्च स्तरीय वार्ताओ से इनकार कर दिया था, जिनमें समुद्री संकट प्रबंधन तंत्र की स्थापना भी शामिल थी.
हालांकि दोनों पक्षों के रिश्तों में कायम अवरोध में उस समय कुछ कमी आयी थी, जब नवंबर में जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग मंच से इतर एक-दूसरे से हाथ मिलाया था. इस रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर जापान के प्रमुख कैबिनेट सचिव योशिहिदे सुगा ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘अभी कुछ तय नहीं हुआ है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि दोनों देश विभिन्न क्षेत्रों पर संवाद करें क्योंकि जापान और चीन पड़ोसी हैं, जिन्हें वैश्विक समुदाय करीब से देख रहा है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










