भारत अध्ययन कार्यक्रम के लिए 12 लाख डॉलर का अनुदान

न्यूयॉर्क: भारतीय मूल के अमेरिकी निर्मल के. मट्टू ने स्टोनी ब्रूक यूनिवर्सिटी में भारत अध्ययन कार्यक्रम को बढ़ावा देने के मकसद से 12.5 लाख डॉलर का अनुदान दिया है.मट्टू इस विश्वविद्यालय में ‘सेंटर फॉर इंडिया स्टडीज एक्जक्यूटिव कमिटी’ के प्रमुख हैं.उनके इस अनुदान की मदद से विश्वविद्यालय में निर्मल एवं आग्वास्टीना पीठ की स्थापना की […]
न्यूयॉर्क: भारतीय मूल के अमेरिकी निर्मल के. मट्टू ने स्टोनी ब्रूक यूनिवर्सिटी में भारत अध्ययन कार्यक्रम को बढ़ावा देने के मकसद से 12.5 लाख डॉलर का अनुदान दिया है.मट्टू इस विश्वविद्यालय में ‘सेंटर फॉर इंडिया स्टडीज एक्जक्यूटिव कमिटी’ के प्रमुख हैं.उनके इस अनुदान की मदद से विश्वविद्यालय में निर्मल एवं आग्वास्टीना पीठ की स्थापना की जाएगी.
इस पीठ में कला, साहित्य, दर्शनशास्त्र, धर्म, अध्यात्म, मनोविज्ञान, सामाजिक-राजनीतिक सिद्धांत और कुछ दूसरे विषयों को शामिल किया जाएगा. विश्वविद्यालय में मट्टू के योगदान के मद्देनजर अब सेंटर फार इंडिया स्टडीज का नाम ‘विशेम्भरनाथ मट्टी एंड शीला मट्टू सेंटर फॉर इंडिया स्टडीज’ रखा जाएगा. यह बदलाव मट्टू के माता-पिता की याद में किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










