भारत- पाक के डीजीएमओ ने हॉटलाइन पर बात की

Updated at :07 Aug 2013 2:04 PM
विज्ञापन
भारत- पाक के डीजीएमओ ने हॉटलाइन पर बात की

इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पांच भारतीय सैनिकों की हत्या के बाद नियंत्रण रेखा पर उपजे तनाव को कम करने के मकसद से आज हॉटलाइन पर बात की.पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों सैन्य अभियान महानिदेशकों(डीजीएमओ)ने ‘नियंत्रण रेखा पर भारत के हालिया आरोपों […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पांच भारतीय सैनिकों की हत्या के बाद नियंत्रण रेखा पर उपजे तनाव को कम करने के मकसद से आज हॉटलाइन पर बात की.पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों सैन्य अभियान महानिदेशकों(डीजीएमओ)ने ‘नियंत्रण रेखा पर भारत के हालिया आरोपों के बाद पैदा हुई स्थिति पर चर्चा के लिए एक विशेष हॉटलाइन स्थापित की है.

’अधिकारी ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी सेना के डीजीएमओ ने मजबूती के साथ और स्पष्ट रुप से भारत के इन आरोपों को खारिज कर दिया कि पुंछ सेक्टर में 5-6 अगस्त की रात को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया तथा भारतीय सैनिकों की हत्या की गई.’’ उन्होंने यह भी कहा, ‘‘पाकिस्तान ने पांडु सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आज भारतीय सैनिकों की ओर से किए गए संघर्ष विराम के उल्लंघन में दो पाकिस्तानी सैनिकों के गंभीर रुप से घायल होने की घटना को लेकर हॉटलाइन वार्ता के दौरान कड़ा विरोध दर्ज कराया है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola