कराची में फुटबॉल मैदान के बाहर विस्फोट,11 की मौत

कराची : पाकिस्तान के कराची शहर में एक फुटबॉल मैदान के बाहर हुए विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 अन्य घायल हो गए.पुलिस ने बताया कि मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हमले का संभावित निशाना प्रांतीय मंत्री जावेद नागोरी थे जो इस […]
कराची : पाकिस्तान के कराची शहर में एक फुटबॉल मैदान के बाहर हुए विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 अन्य घायल हो गए.पुलिस ने बताया कि मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हमले का संभावित निशाना प्रांतीय मंत्री जावेद नागोरी थे जो इस हमले में बाल-बाल बच गए. नागोरी मैच देखकर जब वहां से निकल रहे थे तभी उनके वाहन के पास बम में विस्फोट हो गया.
विस्फोट आज सुबह सघन आबादी वाले लयारी इलाके में हआ जहां रमजान के महीने में फुटबॉल मैच कराने की परंपरा रही है. बम एक मोटरसाइकिल में रखा गया था. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की नेता सानिया नाज ने कहा कि छह से 15 साल के बच्चों सहित कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई. हालांकि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तारिक धारेजो ने मृतकों की संख्या आठ बताई है.
उन्होंने बताया कि ‘सहरी’ के वक्त फुटबॉल मैच देख कर मंत्री के मैदान से बाहर आने के तुरंत बाद विस्फोट हुआ. वह बाल बाल बच गए. अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी और रेफरी अहमद जान ने कहा, ‘‘यह बहुत दुखद है. यह कार्यक्रम हर साल होता है क्योंकि बच्चे फुटबॉल से प्यार करते हैं और वे लयारी के हालात के बावजूद मराडोना या रोनाल्डो बनना चाहते हैं.’’उन्होंने कहा, ‘‘माता पिता अब फुटबॉल मैदान में अपने बच्चों को भेजने को लेकर अनिच्छुक होंगे.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










