अमेरिका को आतंकवाद पर हावी रहने की जरुरत: ओबामा

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि अमेरिका को आतंकवाद पर हावी बने रहने की जरुरत है क्योंकि अलकायदा के शीर्ष स्तर के नेतृत्व को खत्म करने के बावजूद चरमपंथ अभी कायम है. ओबामा ने समाचार चैनल एनबीसी को दिए साक्षात्कार में यह टिप्पणी की.उनसे हाल ही में अलकायदा के हमले की […]
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि अमेरिका को आतंकवाद पर हावी बने रहने की जरुरत है क्योंकि अलकायदा के शीर्ष स्तर के नेतृत्व को खत्म करने के बावजूद चरमपंथ अभी कायम है.
ओबामा ने समाचार चैनल एनबीसी को दिए साक्षात्कार में यह टिप्पणी की.उनसे हाल ही में अलकायदा के हमले की आशंका के मद्देनजर उत्तरी अफ्रीका और पश्चिम एशिया में अमेरिकी दूतावासों एवं वाणिज्य दूतावासों को बंद किए जाने को लेकर सवाल किया गया था.
ओबामा ने कहा, ‘‘ओसामा बिन लादेन तक पहुंचने, पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान में अलकायदा को तबाह करने जैसी कामयाबियों के बावजूद चरमपंथ अभी है. ऐसे में हमें आतंकवाद पर हावी बने रहने की जरुरत है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










