ePaper

क्या आप मौत के बाद भी अपना फेसबुक एकाउंट चलाना चाहते हैं, तो ध्यान दें

Updated at : 16 Feb 2015 3:40 PM (IST)
विज्ञापन
क्या आप मौत के बाद भी अपना फेसबुक एकाउंट चलाना चाहते हैं, तो ध्यान दें

वाशिंगटन : फेसबुक एकाउंट रखने वाले ध्यान दें. क्या आप यह चाहते हैं कि आपकी मौत के बाद आपका फेसबुक एकाउंट चलता रहे, तो आपके लिए खुशखबरी है. फेसबुक एक ऐसा नया फीचर लेकर आया है जिसके जरिये यूजर अपनी मौत के बाद भी अपना फेसबुक एकाउंट एक्टिव रख सकता है.दरअसल इस फीचर के जरिये […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : फेसबुक एकाउंट रखने वाले ध्यान दें. क्या आप यह चाहते हैं कि आपकी मौत के बाद आपका फेसबुक एकाउंट चलता रहे, तो आपके लिए खुशखबरी है. फेसबुक एक ऐसा नया फीचर लेकर आया है जिसके जरिये यूजर अपनी मौत के बाद भी अपना फेसबुक एकाउंट एक्टिव रख सकता है.दरअसल इस फीचर के जरिये यूजर उस व्यक्ति को चुन सकता है जो उसकी मौत के बाद उसके अकाउंट के प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेगा.

यूजर अपनी सिक्योरिटी सेटिंग में जाकर अपने फेसबुक एकाउंट के प्रबंधन के लिए एक लीगेसी कॉन्टैक्ट या प्रबंधक निर्धारित कर सकता है.इस फीचर को विकसित करने में मदद करने वाले इरविन स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में सूचना विज्ञान के छात्र जेड ब्रूबेकर ने कहा, एक ऐसे उत्पाद को विकसित करने में सहायता करना असाधारण अवसर है जो लाखों लोगों की मदद कर सकता है.

अकाउंट होल्डर के मरने के बाद उसका लीगेसी कॉन्टैक्ट मृतक की ओर से उसके निधन की सूचना या संदेश पोस्ट कर सकता है, उसकी प्रोफाइल पिक्चर और कवर फोटो बदल सकता है, नयी फ्रेंड रिक्वेस्ट का जवाब दे सकता है और उसके मौजूदा मित्रों द्वारा पोस्ट किये गये शोक संबंधी संदेशों को नियंत्रित कर सकता है.

अकाउंट होल्डर की अनुमति से लीगेसी कॉन्टैक्ट उसकी प्रोफाइल संबंधी सूचना एवं पोस्ट के आर्काइव को डाउनलोड कर सकता है.फेसबुक मेमोरियलाइज्ड अकाउंट में भी बदलाव करके व्यक्ति के नाम के आगे रिमेंमबरिंग शब्द जोड़ेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola