शिया नरसंहार का मास्टरमाइंड सैफुल्ला पाकिस्तानी छापेमारी में मारा गया

Published at :16 Feb 2015 3:11 PM (IST)
विज्ञापन
शिया नरसंहार का मास्टरमाइंड सैफुल्ला पाकिस्तानी छापेमारी में मारा गया

कराची: मस्जिद पर भयावह आत्मघाती बम हमले का मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित लश्कर-ए-झंगवी का वरिष्ठ कमांडर उस्मान सैफुल्ला अशांत बलुचिस्तान प्रांत में एक मुठभेड के दौरान मारे गए दो आतंकियों में शामिल है.पाकिस्तान के सिंध प्रांत में शिकारपुर जिले की खचाखच भरी अल्पसंख्यक शिया समुदाय की मस्जिद में 30 जनवरी को किए गए विस्फोट में 60 […]

विज्ञापन

कराची: मस्जिद पर भयावह आत्मघाती बम हमले का मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित लश्कर-ए-झंगवी का वरिष्ठ कमांडर उस्मान सैफुल्ला अशांत बलुचिस्तान प्रांत में एक मुठभेड के दौरान मारे गए दो आतंकियों में शामिल है.पाकिस्तान के सिंध प्रांत में शिकारपुर जिले की खचाखच भरी अल्पसंख्यक शिया समुदाय की मस्जिद में 30 जनवरी को किए गए विस्फोट में 60 से ज्यादा शिया मुस्लिमों की मौत हो गई थी.

पुलिस ने कल कहा कि जिस समय सुरक्षा बलों ने छापा मारा, उस समय उस्मान सैफुल्ला क्वेटा में गही खान चौक के पास एक होटल में छिपा हुआ था. छापेमारी में सैफुल्ला और एक अन्य आतंकी मारा गया.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी बशीर ब्रोही ने कहा, ‘‘लश्कर-ए-झंगवी के वरिष्ठ कमांडर और बलुचिस्तान में संगठन के प्रमुख उस्मान सैफुल्ला की मौत सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी के दौरान हो गई.’’ अन्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि फ्रंटियर कोर ने कुछ खुफिया अधिकारियों की मदद लेते हुए सरयाब मार्ग पर गही खान चौक के पास एक होटल पर छापा मारा था. इसमें दो आतंकी मारे गए और एक अन्य आतंकी गिरफ्तार कर लिया गया.

उन्होंने कहा, ‘‘होटल में कुछ आतंकी छिपे हुए थे और उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं. इस गोलीबारी में उस्मान समेत दो आतंकी मारे गए.’’ उन्होंने यह भी कहा कि गोलीबारी में पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए जबकि एक आतंकी को होटल से गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola