श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना का भारत दौरा कल से शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Feb 2015 10:24 PM (IST)
विज्ञापन

कोलंबो : श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना पद संभालने के बाद अपने पहले विदेश दौरे पर कल भारत के लिए रवाना होंगे, इस यात्र के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और शांति तथा सुलह प्रक्रिया समेत अनेक मुद्दों पर चर्चा करेंगे. 63 वर्षीय सिरीसेना रविवार को नयी दिल्ली पहुंचेंगे. वह 16 फरवरी […]
विज्ञापन
कोलंबो : श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना पद संभालने के बाद अपने पहले विदेश दौरे पर कल भारत के लिए रवाना होंगे, इस यात्र के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और शांति तथा सुलह प्रक्रिया समेत अनेक मुद्दों पर चर्चा करेंगे. 63 वर्षीय सिरीसेना रविवार को नयी दिल्ली पहुंचेंगे. वह 16 फरवरी को भारतीय नेताओं के साथ बातचीत करेंगे और 17 फरवरी को बोधगया तथा तिरुपति मंदिर की यात्र करेंगे. श्रीलंकाई राष्ट्रपति 18 फरवरी को लौटेंगे.
राष्ट्रपति की यात्र के संबंध में नयी दिल्ली में विदेश मंत्रलय के प्रवक्ता ने कहा कि दोनों देश समझौतों और रुपरेखाओं की घोषणा के संबंध में व्यापक बातचीत की उम्मीद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सिरीसेना की यात्र के दौरान अर्थव्यवस्था, शांति और श्रीलंकाई सुलह प्रक्रिया समेत सभी द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा की जाएगी. नौ जनवरी को हुए चुनाव में महिंदा राजपक्षे को गद्दी से उतारने वाले सिरीसेना ने संकेत दिया है कि वह भारत के साथ करीबी रिश्ते चाहते हैं. वह राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भी मुलाकात करेंगे. मुखर्जी उनके सम्मान में भोज देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










