आतंकवादियों के वित्तपोषण पर रोक के लिए संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव पारित

Published at :13 Feb 2015 2:39 AM (IST)
विज्ञापन
आतंकवादियों के वित्तपोषण पर रोक के लिए संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव पारित

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने गुरुवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया जिसका उद्देश्य इस्लामिक स्टेट और अलकायदा से जुडे अन्य आतंकवादी संगठनों के तेल की तस्करी, प्राचीन वस्तुओं के व्यापार और फिरौती के लिए अगवा करने जैसी अवैध गतिविधियों के जरिए धन उगाहने पर रोक लगाना है. 15 सदस्यीय परिषद ने […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने गुरुवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया जिसका उद्देश्य इस्लामिक स्टेट और अलकायदा से जुडे अन्य आतंकवादी संगठनों के तेल की तस्करी, प्राचीन वस्तुओं के व्यापार और फिरौती के लिए अगवा करने जैसी अवैध गतिविधियों के जरिए धन उगाहने पर रोक लगाना है.

15 सदस्यीय परिषद ने रुस के मसौदे वाले प्रस्ताव को पारित किया जिसमें आतंकवादी संगठनों के प्रभाव को कम करने के लिए उन पर प्रतिबंध लगाने और रोकथाम के अन्य उपायों सहित कई कदम सुझाए गए थे, जिसके जरिए वे हिंसक हमले करने में सक्षम हो जाते हैं.

इस्लामिक स्टेट के खतरे के मद्देनजर इस प्रस्ताव में आतंकवादी वित्त पोषक सहयोगी नेटवर्क खासकर आईएस द्वारा तेल की तस्करी, पुरातन कालीन वस्तुओं की लूट, फिरौती के लिए अपहरण और अन्य अवैध गतिविधियों पर विस्तार से ध्यान आकर्षित किया गया था.

35 से अधिक देश इसके सह प्रस्तावक थे, हालांकि भारत इसमें शामिल नहीं था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola