सीमा मुद्दा सुलझाने के लिए भारत, चीन को लचीलापन दिखाने की जरुरत: चीनी मीडिया

Updated at : 11 Feb 2015 3:03 AM (IST)
विज्ञापन
सीमा मुद्दा सुलझाने के लिए भारत, चीन को लचीलापन दिखाने की जरुरत: चीनी मीडिया

बीजिंग: चीन के एक सरकारी दैनिक समाचार पत्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मई की संभावित . से पहले आज रात भारत से आह्वान किया कि वह सीमा मुद्दा सुलझाने के लिए और अधिक ‘‘सक्रिय रुख’’ अपनाये. इसके साथ ही समाचार पत्र ने कहा कि दोनों पक्षों को समाधान तक पहुंचने के लिए विशेष रुप […]

विज्ञापन

बीजिंग: चीन के एक सरकारी दैनिक समाचार पत्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मई की संभावित . से पहले आज रात भारत से आह्वान किया कि वह सीमा मुद्दा सुलझाने के लिए और अधिक ‘‘सक्रिय रुख’’ अपनाये.

इसके साथ ही समाचार पत्र ने कहा कि दोनों पक्षों को समाधान तक पहुंचने के लिए विशेष रुप से अरुणाचल प्रदेश को लेकर ‘‘लचीलापन और नवीनता’’ प्रदर्शित करने की जरुरत है.चीन के सरकारी समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ के वेब संस्करण में प्रकाशित आलेख में रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञ लान जियाशुए ने लिखा है कि हाल में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की चीन . के दौरान इस बात को लेकर आमसहमति बनी है कि सीमा मुद्दे को भविष्य की पीढियों के लिए नहीं छोडा जाना चाहिए.
इस आलेख में कहा गया है, ‘‘चीन हमेशा से ही बेहद गंभीरता से सीमा मुद्दे का हल करने को लेकर प्रतिबद्ध रहा है तथा चीन सरकार इस मुद्दे को सुलझाने के लिए एक पैकेज प्रस्ताव की भी पेशकश करती रही है जिसमें प्रत्येक पक्ष को एक समझौता करने की जरुरत थी लेकिन उसे भारत की ओर से खारिज कर दिया गया. यह लेख राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और उनके चीनी समकक्ष यांग जिएची के बीच संभावित रुप से होने वाली विशेष प्रतिनिधियों की सीमावार्ता के 18वें दौर की बैठक से पहले प्रकाशित हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola