जॉर्डन के फौजी पायलट को दम टूटने तक आग में जलाते रहे आइएस आतंकी, जॉर्डन ने कहा बदला लेंगे

बेरुत : इस्लामिक स्टेट ने मंगलवार को एक वीडियो जारी किया जिसमें जार्डन के पायलट मुआथ अल-कसीसबेह उर्फ मोआज (26) को जिंदा जलाते हुए दिखाया गया. इस वीडियो में दिखाया गया कि कैसे पिंजरे में बंद करने के बाद उस पर पेट्रोल डाला गया और उसे जिंदा जला दिया गया. 22 मीनट के इस वीडियो […]
बेरुत : इस्लामिक स्टेट ने मंगलवार को एक वीडियो जारी किया जिसमें जार्डन के पायलट मुआथ अल-कसीसबेह उर्फ मोआज (26) को जिंदा जलाते हुए दिखाया गया. इस वीडियो में दिखाया गया कि कैसे पिंजरे में बंद करने के बाद उस पर पेट्रोल डाला गया और उसे जिंदा जला दिया गया. 22 मीनट के इस वीडियो में कसीसबेह को जिंदा जलाने से पहले एक टेबल में बैठा दिखाया गया. जिसमें वह इस्लामिक स्टेट के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान पर बातचीत कर रहा है. इस वीडियो में कसीसबेह को नारंगी रंग का ड्रेस पहन रखा है जो अक्सर हत्या के पहले आइएस के बंधक पहने नजर आते हैं.
इधर, समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, जॉर्डन ने अपने पायलट की हत्या के बाद जेल में बंद दो जेहादियों को फांसी की सजा दे दी है. इसमें से एक महिला जिहादी है, जिसका नाम साजिदा अल रिसवई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




