दलाई लामा ने चीन को बताया एक ‘‘महान’’ राष्ट्र
Updated at : 28 Jan 2015 3:02 AM (IST)
विज्ञापन

गाजियाबाद: चीन को एक ‘‘महान राष्ट्र’’ बताते हुए तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने आज कहा कि वह इस देश और इसकी मेहनती जनता की सराहना करते हैं.दलाई लामा ने यहां राजेन्द्र नगर में एक स्कूल में आयोजित समारोह से अलग संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘चीन एक महान राष्ट्र है जिसका […]
विज्ञापन
गाजियाबाद: चीन को एक ‘‘महान राष्ट्र’’ बताते हुए तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने आज कहा कि वह इस देश और इसकी मेहनती जनता की सराहना करते हैं.दलाई लामा ने यहां राजेन्द्र नगर में एक स्कूल में आयोजित समारोह से अलग संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘चीन एक महान राष्ट्र है जिसका लंबा इतिहास है, वहां के लोग सभ्य और मेहनती हैं जिनकी मैं सराहना करता हूं.’’
एक दूसरे सवाल के जवाब में दलाई लामा ने कहा, ‘‘भारत और चीन सर्वाधिक आबादी वाले राष्ट्र, पडोसी हैं और उनके बीच करीबी दोस्ती तथा आपसी विश्वास है. यह न केवल तिब्बत बल्कि एशिया के लिए बेहद जरुरी है.’’ इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को प्रेम और शांति का संदेश फैलाने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि छात्र देश के मजबूत स्तंभ हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




