उत्तरी इराक में आत्मघाती हमलावर ने मारे आठ पुलिसकर्मी

Updated at :28 Jul 2013 3:42 PM
विज्ञापन
उत्तरी इराक में आत्मघाती हमलावर ने मारे आठ पुलिसकर्मी

तिकरित: उत्तरी इराक में आज एक आत्मघाती बमहमलावर ने आठ कुर्द पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी. जिले के अधिकारी शलाल अब्दुल बब्बन ने एएफपी को बताया कि हमलावर ने तुज खुरमातू शहर में पुलिस के तीन वाहनों के समूह के पास एक कार में विस्फोट कर दिया. इस विस्फोट में नौ अधिकारी घायल भी हो […]

विज्ञापन

तिकरित: उत्तरी इराक में आज एक आत्मघाती बमहमलावर ने आठ कुर्द पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी. जिले के अधिकारी शलाल अब्दुल बब्बन ने एएफपी को बताया कि हमलावर ने तुज खुरमातू शहर में पुलिस के तीन वाहनों के समूह के पास एक कार में विस्फोट कर दिया. इस विस्फोट में नौ अधिकारी घायल भी हो गए.

एक चिकित्सक और पुलिसकर्मी ने विस्फोट में प्रभावित हुए लोगों की संख्या की पुष्टि की. यह शहर उत्तरी क्षेत्र की पट्टी का एक हिस्सा है, जिसे बगदाद की संघीय सरकार के प्रतिरोध के चलते कुर्द अपने तीन प्रांतीय स्वायत्त क्षेत्रों में शामिल करना चाहते हैं. कूटनीतिज्ञों के अनुसार देश के दीर्घकालिक स्थायित्व के लिए यह विवाद एक मुख्य खतरा है.

हालिया अशांति के दौरान जुलाई में 720 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत के कारण यह इस साल का सबसे खतरनाक महीना बन गया है. तेजी से बढ़ने वाली इस हिंसा का मुकाबला करने में प्रशासन विफल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola