सीरियाई विपक्ष ने केरी से अमेरिकी हथियारों की मांग की

Updated at :26 Jul 2013 11:53 AM
विज्ञापन
सीरियाई विपक्ष ने केरी से अमेरिकी हथियारों की मांग की

संयुक्त राष्ट्र : सीरिया के विपक्षी नेताओं ने गुरवार को अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी पर विद्रोही समूहों को हथियार मुहैया कराने का दबाव बनाया और साथ ही कहा कि सरकारी सेना जब तक आम नागरिकों की हत्या करती रहेगी, तब उसके साथ कोई शांति वार्ता नहीं होगी.केरी ने सीरियाई राष्ट्रीय गठबंधन के अध्यक्ष अहमद […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र : सीरिया के विपक्षी नेताओं ने गुरवार को अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी पर विद्रोही समूहों को हथियार मुहैया कराने का दबाव बनाया और साथ ही कहा कि सरकारी सेना जब तक आम नागरिकों की हत्या करती रहेगी, तब उसके साथ कोई शांति वार्ता नहीं होगी.केरी ने सीरियाई राष्ट्रीय गठबंधन के अध्यक्ष अहमद जारबा के साथ न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के अमेरिकी मिशन में पहली बार बैठक की.

यह गठबंधन शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र संयुक्त परिषद के प्रतिनिधियों के साथ भी मुलाकात करेगा.केरी के साथ वार्ता के बाद जारबा ने हथियारों की अपनी मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि सीरिया में हालात काफीनाजुकहैं.जारबा ने वार्ता के बाद जारी बयान में कहा कि राष्ट्रपति बशर अल असद जीत हासिल करने के लिए कलस्टर बमों से लेकर रासायनिक हथियारों तक का उपयोग कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, जब तक असद सरकार राजनीतिक समाधान स्वीकार करने के लिए मजबूर नहीं हो जाती, तब तक हमारे पास खुद की और आम नागरिकों की सुरक्षा का जरिया तो होना ही चाहिए.इस वर्ष 6 जुलाई को सीरिया विपक्षी गठबंधन का अध्यक्ष चुने गए जारबा ने कहा, हमें आत्म रक्षा का अधिकार नहीं देने का मतलब असद सरकार को बचने देने का जोखिम उठाना होगा, हजारों लोग मारे जाएंगे और यह दमन बिना रके चलता जाएगा.हालांकि केरी ने इसके बावजूद अंतरराष्ट्रीय शांति सम्मेलन आयोजित कराने के प्रयास शुरु करने पर ही जोर दिया.

उन्होंने कहा कि जारबा के साथ उनकी बैठक सकारात्मक रही, लेकिन उन्हें अमेरिकी हथियार मुहैया कराने पर चर्चा नहीं होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola