ePaper

बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह तारा को सीबीआइ की पटियाला कोर्ट में किया गया पेश

Updated at : 16 Jan 2015 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह तारा को सीबीआइ की पटियाला कोर्ट में किया गया पेश

नयी दिल्ली : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड में दोषी ठहराए गए जगतार सिंह तारा को थाइलैंड से प्रत्यर्पित किया गया.शनिवार को उसे सीबीआइ की पटियाला कोर्ट के सामने पेश किया गया. उल्लेखनीय है किबेअंत सिंह के हत्यारे जगतार को थाइलैंड स्थित आईएसआई एजेंट के भाई के घर से गिरफ्तार किया गया था. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड में दोषी ठहराए गए जगतार सिंह तारा को थाइलैंड से प्रत्यर्पित किया गया.शनिवार को उसे सीबीआइ की पटियाला कोर्ट के सामने पेश किया गया.

उल्लेखनीय है किबेअंत सिंह के हत्यारे जगतार को थाइलैंड स्थित आईएसआई एजेंट के भाई के घर से गिरफ्तार किया गया था. उसकी गिरफ्तारी में भारतीय खुफिया एजेंसियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी. जगत सिंह की गिरफ्तारी के बाद से ही सरकार उसे भारत लाने का प्रयास कर रही है.

1995 में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह पर किए गए आत्मघाती हमले के बाद तारा सिंह सहित उसके दोनों साथियों को 1996 में गिरफ्तार कर बुड़ैल की जेल में एक ही बैरक में रखा गया था. लेकिन तीनों आतंकी 24 फरवरी 2004 को अपनी बैरक से बाहर तक 90 फीट की सुरंग खोदकर फरार हो गए थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola