बो शिलाई पर भ्रष्टाचार, सत्ता के दुरुपयोग के आरोप

बीजिंग : कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व नेता बो शिलाई के खिलाफ आज चीन के शेनदोंग प्रांत में अभियोजकों ने रिश्वत लेने, धन की हेराफेरी करने और सत्ता का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए.जिनान शहर के पुलिस के अभियोजन कार्यालय के अनुसार, चोंगकिन नगर पालिका में कम्युनिस्ट पार्टी के कभी प्रमुख रह चुके बो पर रिश्वत, […]
बीजिंग : कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व नेता बो शिलाई के खिलाफ आज चीन के शेनदोंग प्रांत में अभियोजकों ने रिश्वत लेने, धन की हेराफेरी करने और सत्ता का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए.जिनान शहर के पुलिस के अभियोजन कार्यालय के अनुसार, चोंगकिन नगर पालिका में कम्युनिस्ट पार्टी के कभी प्रमुख रह चुके बो पर रिश्वत, धन की हेराफेरी और सत्ता का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए गए.
दस्तावेजों के अनुसार, बो ने सत्ता का दुरुपयोग करने के साथ ही सार्वजनिक धन की भी हेराफेरी की तथा देश और लोगों के हितों को गंभीर नुकसान पहुंचाया.
रसूखदार नेता बो को कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की नई सात सदस्यीय स्थायी समिति :स्टैंडिंग कमेटी: का शीर्ष दावेदार माना जा रहा था. लेकिन बो की अगुवाई वाली चोंगकिन नगर पालिका के पुलिस प्रमुख वांग लिजुन ने पिछले साल चेंगदू में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में शरण मांगते हुए आशंका जताई कि गु कैलाई द्वारा ब्रिटिश नागरिक की कथित हत्या की जांच को लेकर उनके खिलाफ प्रतिशोधात्मक कार्रवाई की जा सकती है.
आश्वासन मिलने के बाद अमेरिकी वाणिज्य दूतावास से बाहर आए वांग को भी भ्रष्टाचार और अमेरिकी दूतावास में छिपने के लिए 15 साल की सजा दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










