स्पेन में ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त, 60 की मौत 70 घायल

सेंटियागो :स्पेन के सेंटियागो दे कोम्पोसतेला शहर के नजदीक हहुए एक ट्रेन हादसे में 60 लोग मारे जाने की खबर है, साथ ही इस दुर्घटना में 70 जख्मी हुए हैं. राजधानी मैड्रिड और फेरो शहर के बीच चलने वाली इस ट्रेन हादसे को अब तक का सबसे भयावह ट्रेन हादसा बताया जा रहा है.क्षेत्रीय सरकारी […]
सेंटियागो :स्पेन के सेंटियागो दे कोम्पोसतेला शहर के नजदीक हहुए एक ट्रेन हादसे में 60 लोग मारे जाने की खबर है, साथ ही इस दुर्घटना में 70 जख्मी हुए हैं. राजधानी मैड्रिड और फेरो शहर के बीच चलने वाली इस ट्रेन हादसे को अब तक का सबसे भयावह ट्रेन हादसा बताया जा रहा है.
एक चश्मदीद ने बताया कि उन्होंने एक धमाका सुना और ट्रेन के डिब्बे को पटरी से उतरने के बाद कई मीटर तक घिसटते रहे. स्पेन से मिल रही मीडिया खबरों के मुताबिक ट्रेन में लगभग 250 लोग सवार थे. कुछ लोगों के अब भी पटरी से उतरे डिब्बे में फंसे होने की आशंका है.
यह दुर्घटना सेंटियागो डि कंपोस्टेला के मुख्य रेलवे स्टेशन से तकरीबन चार किलोमीटर दूर तेज गति वाले ट्रैक पर हुई. सेंटियागो डि कंपोस्टेला प्रसिद्ध अल केमिनो डि सेंटियागो तीर्थस्थल के लिए प्रसिद्ध है.
प्रधानमंत्री मेरियानो राजॉय ने एक ट्वीट संदेश में कहा, सेंटियागो में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों के प्रति मैं अपने प्रेम और एकजुटता का इजहार करता हूं. राजॉय सेंटियागो डि कंपोस्टेला के ही रहने वाले हैं.
प्रधानमंत्री आज दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे
सरकारी टेलीविजन टीवीई से एक अज्ञात महिला ने बताया, मैंने लोगों को रेल लाइन के नीचे देखा जो पत्थरों से खिड़कियों को खोलने का प्रयास कर रहे थे. घायलों की मदद के लिए रक्त दान करने की इलाके के अस्पतालों की अपील पर 1000 से अधिक लोग आगे आए हैं.
सेंटियागो डि कंपोस्टेला के टाउनहॉल ने कंसर्ट और आतिशबाजी कार्यक्रम रद्द कर दिया है. इसका आयोजन अपने संरक्षक संत के सम्मान में किया जाना था.
स्थानीय सरकार के नेता अल्बर्तो नुनेज फाइजो ने हादसे में मारे गए लोगों की संख्या की पुष्टि की है लेकिन दुर्घटना की वजह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी कुछ कह पाना मुश्किल है. हादसे के बाद स्पेन पुलिस बल के 320 सदस्यों को घटनास्थल पर भेजा गया है. स्थानीय सरकार ने लोगों से ब्लड डोनेट की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










