भारत के साथ आर्थिक संबंध बढ़ाना चाहता है अमेरिका

Updated at :24 Jul 2013 4:08 PM
विज्ञापन
भारत के साथ आर्थिक संबंध बढ़ाना चाहता है अमेरिका

वाशिंगटन : अमेरिका ने कहा है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत के साथ आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को बड़ा महत्व देते हैं और उपराष्ट्रपति जो बाइडन की भारत यात्र का मकसद द्विपक्षीय आर्थिक व रणनीतिक संबंधों को एक नई गति देना है. व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे कार्नी ने कल संवाददाताओं से कहा, ‘‘उपराष्ट्रपति […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने कहा है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत के साथ आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को बड़ा महत्व देते हैं और उपराष्ट्रपति जो बाइडन की भारत यात्र का मकसद द्विपक्षीय आर्थिक व रणनीतिक संबंधों को एक नई गति देना है.

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे कार्नी ने कल संवाददाताओं से कहा, ‘‘उपराष्ट्रपति बाइडन, अमेरिकी राष्ट्रपति के जिस संदेश को लेकर भारतीय अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं, वह संदेश यह है कि हम भारत के साथ अपने आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को आगे बढ़ाना चाहते हैं.’’एक सवाल के जवाब में कार्नी ने कहा, ‘‘दोनों देशों के बीच संबंधों ने पिछले कई वर्षों से एक सकारात्मक दिशा ली है इसलिए अब इन दोनों देशों के पास पहले से भी ज्यादा घनिष्ठता के साथ मिलकर काम करने की अपार संभावनाएं हैं.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola