अफगान महिला गवर्नर ने पहली बार जीता मैग्सेसे पुरस्कार

मनीला : अफगानिस्तान की पहली और एकमात्र महिला गवर्नर तथा म्यामां में काचीन अल्पसंख्यक समुदाय की मानवाधिकार कार्यकर्ता इस साल मैग्सेसे पुरस्कार जीतने वालों की सूची में शामिल हैं. अफगानिस्तान के बामयान प्रांत में भेदभाव और गरीबी के बावजूद शिक्षा और महिला अधिकारियों के पक्ष में आवाज उठाने और स्थानीय सरकार के क्रियाकलापों में मदद […]
मनीला : अफगानिस्तान की पहली और एकमात्र महिला गवर्नर तथा म्यामां में काचीन अल्पसंख्यक समुदाय की मानवाधिकार कार्यकर्ता इस साल मैग्सेसे पुरस्कार जीतने वालों की सूची में शामिल हैं.
अफगानिस्तान के बामयान प्रांत में भेदभाव और गरीबी के बावजूद शिक्षा और महिला अधिकारियों के पक्ष में आवाज उठाने और स्थानीय सरकार के क्रियाकलापों में मदद करने के लिए हबीबा सराबी को सम्मानित किया गया.
म्यामां की लाहपाइ सेंग रॉ सैन्य संघर्ष के कारण विस्थापित समुदायों के पुनर्वास में मदद करती हैं.बेहतर समाज बनाने में योगदान के लिए आज तीन लोगों और दो संगठनों के लिए रैमन मैग्सेसे पुरस्कार की घोषणा की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










