अल कायदा के एक शीर्ष आतंकवादी ने फ्रांस में फिर से हमला करने की धमकी दी
Updated at : 10 Jan 2015 11:30 AM (IST)
विज्ञापन

वाशिंगटन : शार्ली एबदो पत्रिका और एक यहूदी सुपरमार्केट पर हमले के बाद अरब प्रायद्वीप में अल कायदा (एक्यूएपी) के एक शीर्ष आतंकवादी ने फ्रांस में फिर से हमला करने की धमकी दी है. कल एक वीडियो में हारिस अल नजारी ने कहा है, ‘अगर आप युद्ध छेड़ना चाहते हैं, तो शुभ संदेश का इंतजार […]
विज्ञापन
वाशिंगटन : शार्ली एबदो पत्रिका और एक यहूदी सुपरमार्केट पर हमले के बाद अरब प्रायद्वीप में अल कायदा (एक्यूएपी) के एक शीर्ष आतंकवादी ने फ्रांस में फिर से हमला करने की धमकी दी है. कल एक वीडियो में हारिस अल नजारी ने कहा है, ‘अगर आप युद्ध छेड़ना चाहते हैं, तो शुभ संदेश का इंतजार करें.’
वह फ्रांस में तीन दिन पहले हुये हमले में 17 लोगों की हत्या की जिम्मेदारी लेने के करीब तो पहुंचा लेकिन जिम्मेदारी नहीं ली. यमनी सुरक्षा सूत्रों और शार्ली एबदो के हमलावरों में से एक के सहपाठी ने बताया कि शार्ली एबदो हमले के एक संदिग्ध ने यमन में पढाई की थी और वहां उसने अलकायदा के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया था.
इस हमले के बाद फ्रांस के सुरक्षा बलों ने कल दो स्थलों पर हमला किया और शार्ली एबदो नरसंहार में शामिल दो भाइयों को ढेर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




